फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   School bus filled with children, injured one

स्कूली से बच्चों से भरी पलटी बस, एक घायल

Wed, 27 Dec 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 27 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
चालक की लापरवाही के चलते स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में नौ बच्चे सवार थे। जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 बुधवार सुबह आशा पब्लिक स्कूल भुगैतापुर तिर्वा रोड की स्कूल बस सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरापुर से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी।

पांडेयपुर्वा निवासी चालक अंकित मिश्रा बस को तेज गति से ले जा रहा था। बस में ग्रामीण क्षेत्र के नौ बच्चे सवार थे। तभी तेज गति के चलते बस सिमरापुर मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में पलट गई। हादसे में छह वर्षीय छात्र श्लोक पुत्र अतुल दुबे निवासी श्याम नगला घायल हो गया। बस को खाई में पलटता देखकर मौके पर कई ग्रामीण पहुंच गए और बस में फंसे बच्चों के साथ चालक को बाहर निकाला
विज्ञापन


। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के निदेशक मिलन दीक्षित स्टाफ के साथ पहुंचे और घटना की जबकि हादसे के बाद से भयभीत हुए बच्चों को परिजन घर ले गए। वहीं पुलिस के पहुंचने से पूर्व निदेशक दुर्घटनाग्रस्त बस को उठवा कर स्कूल लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed