फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sau shayya aspataal mein okseejan ka stok khatm, bharua sumerapur bheje gae khaalee silindar

सौ शय्या अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म, भरुआ सुमेरपुर भेजे गए खाली सिलिंडर

Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
sau shayya aspataal mein okseejan ka stok khatm, bharua sumerapur bheje gae khaalee silindar
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के सौ शय्या अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म हो गया। दोपहर तक एक सिलिंडर बचा था। यह किसी भी समय खत्म हो सकता है। इससे ऑक्सीजन के जरूरतमंद लोगों को यहां से रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के सौ शय्या अस्पताल में ऑक्सीजन के 24 सिलिंडर और दो कंसंट्रेटर हैं। ऑक्सीजन के 15 सिलिंडर भरवाने के लिए वाहन को औरैया के पाता प्लांट भेजा गया था। सीएमओ ने ऑक्सीजन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर के लिए वाहन भेजा गया। सीएमएस ने वहां के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता की थी। उन्हें ऑक्सीजन देने का आश्वासन मिला है। फिलहाल दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन

बोले सीएमएस
भरुआ सुमेरपुर से ऑक्सीजन लेने के लिए वाहन और खाली सिलिंडर भेजे गए हैं। वहां के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। सोमवार सुबह तक अस्पताल में ऑक्सीजन की खेप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार तिवारी, सीएमएस, सौ शय्या अस्पताल
फर्रुखाबाद की दो कंपनियां करती थीं आपूर्ति
नगर के सौ शय्या अस्पताल को फर्रुखाबाद की दो कंपनियां ऑक्सीजन की आपूर्ति करती थीं। एक कंपनी लोहिया के कोविड हॉस्पिटल को सप्लाई दे रही है। दूसरी कंपनी के कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे हैं। दोनों ही कंपनियों ने ऑक्सीजन की आपूर्ति देने से फिलहाल हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed