{"_id":"5fc53bda8ebc3e9bba212f1b","slug":"sataguru-naanak-pragatya-mitee-dhundh-jag-chaanan-hoya-kannauj-news-knp5972697120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया
विज्ञापन
लंगर में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया...सबद-कीर्तन के साथ गुरुनानक जयंती एवं 551वां प्रकाश पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरुवाणी के साथ लंगर का आयोजन हुआ।
नगर की गुरुद्वारा गली स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह श्रीगुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद ग्रंथी सरदार अरुण सिंह व फर्रुखाबाद से आए सूर्यप्रताप सिंह एडवोकेट ने गुरुवाणी सुनाई। महिलाओं ने सबद-कीर्तन कर गुरुनानक को याद किया। सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। ग्रंथी ने बताया कि गुरुनानक देव ने समूचे विश्व को मानवता की राह दिखाई दी। उन्होंने सिख पंथ की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी थी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, चेयरमैन राजीव दुबे ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। सिख समाज के लोगों ने अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान लकी सरकार, सोनू सरदार, मनीष, टीटू, राजेंद्र सिंह, रूपेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, पप्पू सरदार, पप्पू पंजाबी, जितेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, लकी सिंह, हरपाल सिंह, जसविंदर, मनमीत सिंह, गुरुमीत सिंह, सरबजीत कौर, तनवीर सिंह, जसवीर कौर, हरप्रीत कौर, राजेंद्र कौर, परमजीत कौर सहित कई लोग मौजूद रहे।