{"_id":"5e0b9b878ebc3e87ba645058","slug":"sasuraaliyon-kee-maarapeet-se-hua-garbhapaat-kannauj-news-knp5355530119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों की मारपीट से हुआ गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों की मारपीट से हुआ गर्भपात
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि मारपीट से गर्भपात हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के नार्मल रोड निवासी लक्ष्मी जैन ने बताया कि उनकी शादी 22 दिसंबर 2018 को भोगांव निवासी क्षितिज उर्फ वीरू जैन के साथ हुई थी। शादी में विधवा मां ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। यह अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों नेे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह दो माह के गर्भ से थी तो ससुरालीजनों ने गर्भपात की दवा खिलाने का प्रयास किया। 31 मई को ससुरालीजनों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में पेट पर आईं चोटों के कारण गर्भपात हो गया।
22 दिसंबर को पति क्षितिज जैन, ताऊ डॉ. सुधीर जैन, देवर गोल्डी जैन, रजत उर्फ लल्लन जैन, ननद रूपम जैन, रूपाली जैन, रुद्रांशी जैन, जेठ मयंक जैन, सौतेली सास राधा जैन व मध्यस्थ दिलीप कुमार ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।