फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sardar Patel was the torchbearer of the nation and society.

Kannauj News: राष्ट्र और समाज के पथ प्रदर्शक थे सरदार पटेल

Thu, 20 Nov 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel was the torchbearer of the nation and society.
कन्नौज। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती वर्ष पर गुरुवार को यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यूनिटी मार्च में कई विद्यालयों के बच्चों, एनसीसी कैडेट, प्रशिक्षु पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया गया। यूनिटी मार्च की शुरूआत मुक्ताकाशी मंच से की गई। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्र व समाज के पर्थ प्रदर्शक थे। उन्होंने अखंड भारत की नींव रखी थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के राज्यमंत्री ने जीटी रोड स्थित मुक्ताकांशी मंच पर दीप प्रज्जवलित कर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद यूनिटी मार्च को झंडी दिखाकर रवाना किया। यूनिटी मार्च मुक्ताकांशी मंच से मकरंदनगर, लाखन तिराहा, नगर पालिका तथा ग्वाल मैदान होते हुए बोर्डिंग ग्राउंड तक निकाला गया। एकता यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों ने एकता के लिए लाेगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सब को मत, मजहब, जाति का भेदभाव नहीं करना है, भारत की परपंरा के अनुसार आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी मूर्ति की स्थापना गुजरात के केवड़िया में करवाई गई है, यह हमारी समरसता और इन्फ्रा का प्रतीक है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि देश के प्रत्येक कोने से एकता मार्च निकाला जा रहा है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया है। उनके आदर्शों पर चलने के लिए एकता मार्च निकाला जा रहा है। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि महापुरुष किसी एक व्यक्ति, क्षेत्र या समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र और समाज की धरोहर होते हैं। कहा कि सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री भी बन सकते थे, लेकिन पद न मिलने के बाद भी उन्होंने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। कार्यक्रम में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed