फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sardar Patel laid the foundation of a united and developed India

Kannauj News: सरदार पटेल ने रखी थी अखंड और विकसित भारत की नींव

Tue, 18 Nov 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel laid the foundation of a united and developed India
तिर्वा। भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता पद यात्रा में सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेडिकल कॉलेज से लेकर किसान इंटर कॉलेज मैदान तक निकाली गई यात्रा में मेडिकल कॉलेज, डीएन इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।
विज्ञापन


यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए ठठिया तिराहा, क्रांति चौराहा, गांधी चौक से होती हुई किसान इंटर कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हुई। यहां जनसभा के दौरान प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत की नींव रखी। बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत को भी उन्होंने एकता, विकास और राष्ट्रहित की जीत बताया।
विज्ञापन

वहीं पूर्व सांसद सुब्रत पाठक और विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि देश आज जिस मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है वह पटेल के नेतृत्व, उनके साहस और संगठन क्षमता का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह पटेल के विचारों, राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य, अनुशासन को जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, नगर पंचायत प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्यामू राजपूत, मिथलेश बाथम, अनिल राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा

यात्रा के दौरान रोडवेज बस स्टॉप पर गौरव गुप्ता की अगुवाई में पुष्पवर्षा की गई। गांधी चौराहा पर तिर्वा व्यापार मंडल वेलफेयर एसोसिएशन के नगर युवा अध्यक्ष निहाल गुप्ता की अगुवाई में यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed