फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saphaeekarmee dileep ko eenem jyoti ne lagaaya pahala teeka

सफाईकर्मी दिलीप को एएनएम ज्योति ने लगाया पहला टीका

Sat, 16 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
saphaeekarmee dileep ko eenem jyoti ne lagaaya pahala teeka
जिला अस्पताल में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाते सफाईकर्मी दिलीप कुमार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में शनिवार को पहले चरण में चार अस्पतालों के पांच बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ टीकाकरण का शुभारंभ किया। यहां सबसे पहले सफाईकर्मी दिलीप कुमार को एएनएम ज्योति वर्मा ने टीका लगाया। पहले दिन जिले में 372 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। 500 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डीएम राकेश कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु की मौजूदगी में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हुआ। सफाई कर्मचारी दिलीप को एएनएम ज्योति वर्मा ने पहला टीका लगाया। मेडिकल कालेज में प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार को पहला डोज दिया गया। जिला अस्पताल की महिला विंग में डॉ. अजय मिश्रा से शुरुआत की गई। जिलाधिकारी ने जिले के सभी बूथों का निरीक्षण कर चिकित्सकों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। तिर्वा सीएचसी, छिबरामऊ सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट तक स्टाफ को विश्राम कक्ष में रोका गया। यहां 10-10 मिनट के अंतराल के बाद चेकअप होता रहा। वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया तीन बजे तक पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

इस तरह हुआ टीकाकरण
अस्पताल महिला पुरुष कुल
जिला अस्पताल 40 49 89
जिला अस्पताल महिला विंग 15 73 88
सीएचसी तिर्वा 39 15 54
सीएचसी छिबरामऊ 32 42 74
मेडिकल कालेज 13 54 67
आयुष चिकित्सक ने देखी ओपीडी
जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों को कोरोना वैक्सीन के काम में लगाया गया था। इससे अस्पताल आए मरीज डॉक्टर के इंतजार में भटकने लगे। इन्हें उपचार देने के लिए कोई नहीं मिला। बाद में सीएमएस के निर्देश पर आयुष चिकित्सालय में आयुष चिकित्सक डॉ. सलमान हैदर ने ओपीडी में आने वाले मरीजों को उपचार व परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुई चुभते ही कोरोना योद्धा का हुआ अहसास
जिला अस्पताल में सफाईकर्मी दिलीप कुमार को पहला टीका लगाया गया। दिलीप ने बताया कि सुई चुभते ही वैक्सीन लग गई। इस दौरान कोरोना योद्धा होने का अहसास हुआ। दिलीप ने बताया कि इस बात का गर्व है कि उन्हें सबसे पहले टीका लगाया गया। किसी भी तरह का दर्द नहीं हुआ। 30 मिनट तक अस्पताल में रुकने के बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए।
78 प्रतिशत कोरोना योद्धाओं ने लगवाया टीका
छिबरामऊ। टीका लगवाने को लेकर कोरोना योद्धाओं में खासा उत्साह रहा। दोपहर बाद तक 78 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। सुबह सफाई कर्मी शिवम को पहला टीका लगाया गया। शनिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल मिश्रा व नोडल अधिकारी डॉ. हसीब खां की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण शुरू किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 लोगों के टीकाकरण की सूची भेजी गई थी। यहां केवल 74 लोगों को टीका लगा।

मुस्कान लेकर अस्पताल से गए कोरोना योद्धा
शासन की गाइड लाइन के अनुसार पहले चरण में कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है। कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में संशय की स्थिति थी। शनिवार को स्वास्थ्यकर्मी दिल और दिमाग में अनजाना खौफ लेकर वैक्सीनेशन कक्ष में पहुंचे। टीकाकरण के बाद निगरानी कक्ष में कुछ देर रुकने के बाद किसी तरह की परेशानी न होने पर सभी चेहरों पर मुस्कान लेकर घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed