{"_id":"5f97172c8ebc3e9c0873e0c5","slug":"sapaah-mein-tej-bukhaar-se-yuvak-kee-maut-kaee-beemaar-kannauj-news-knp590722058","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाह में तेज बुखार से युवक की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाह में तेज बुखार से युवक की मौत, कई बीमार
विज्ञापन
सपाह गांव में मरीजों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़(कन्नौज)। सपाह गांव में तेज बुखार ने पैर पसार लिए हैं। तेज बुखार से पीड़ित युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कई लोग बीमार हैं। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने गांव में शिविर लगाया। यहां 75 लोगों के सैंपल लिए गए।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सपाह गांव निवासी विवेक कुमार( 22 )पुत्र भिखारी लाल को एक सप्ताह से बुखार था। नर्सिंग होम में फायदा न होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया था। बुखार से प्लेटलेट्स कम हो गई थीं। शनिवार रात विवेक ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह शव घर आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक जनसेवा केंद्र का संचालक था। युवक की मौत के बाद लोगों में तेज बुखार व डेंगू को लेकर दहशत है। गांव में तेज बुखार से कई लोग बीमार हैं। कई लोगों को जुकाम भी है। युवक की मौत की खबर पर स्वास्थ्य टीम ने गांव में शिविर लगाया।
डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने करीब 75 लोगों के सैंपल लिए। इनमें 50 लोेगों के मलेरिया के नमूने लिए गए। 25 लोगों की कोरोना जांच की गई। कोरोना की जांच निगेटिव आई है। मलेरिया की रिपोर्ट दो दिन में मिलेगी।