{"_id":"6939bcb1020be0937e00c451","slug":"sanitation-worker-injured-in-car-collision-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141416-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार की टक्कर से सफाई कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार की टक्कर से सफाई कर्मी घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल से लौट रहे सफाई कर्मी की बाइक में बुधवार को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे को लेकर विरोध दर्ज कराने पर समुदाय विशेष के युवक गालीगलौज करते उसे एक निजी क्लीनिक पर फेंक कर चले गए। आरोप है कि युवकों ने उसकी जेब में पड़ी नकदी निकाल ली। घायल सफाई कर्मी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम मदारपुर निवासी रमन कुमार सौ शैया अस्पताल में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। दोपहर एक बजे वह अस्पताल से छिबरामऊ की तरफ जा रहा था। कांशीराम कॉलोनी के पास पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। हादसे का विरोध करते हुए अस्पताल छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठे युवकों ने गालीगलौज करते हुए गाड़ी में बिठा लिया। उसकी जेब में पड़े आठ हजार की नकदी निकालकर उसे मोहल्ला बिरतिया स्थित एक निजी क्लीनिक में फेंक कर चले गए। उसके बाद युवकों के समर्थन में आए समुदाय विशेष के 20 से 25 लोगों ने धमकाते हुए कानूनी कार्रवाई न करने पर दबाव बनाया। सूचना पर पहुंचे अस्पताल के साथी उसे निजी क्लीनिक से सौ शैया अस्पताल ले गए। इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद मारपीट का मामला है। रुपये छीनने का आरोप बेबुनियाद है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।