फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sandigdh haalaat mein aath maah ke maasoom kee maut, maan par hatya ka aarop

संदिग्ध हालात में आठ माह के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप

Sat, 13 Jul 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
sandigdh haalaat mein aath maah ke maasoom kee maut, maan par hatya ka aarop
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के एक मोहल्ले में आठ साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटी ने मां पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। उधर, सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला अपने घर पर तीन बच्चों के साथ रहती है। सुबह महिला के आठ माह के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के शोर मचाने पर घर में ही साथ रह रहीं सास पास पहुंचीं तो बच्चे की मौत की जानकारी हुई। महिला की चार साल की बेटी ने अपनी दादी और चाचा को बताया कि मां सुबह से ही बहुत गुस्से में थीं। उन्होंने उसके छोटे भाई को गला दबाकर मार दिया। इस पर परिजन भी महिला पर ही बच्चे की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी महिला व उसकी मां को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी महिला ने बताया कि तीन दिन से उसका बेटा भूखा था। उसे दूध नहीं मिला था। आज उसने बेटे को नीबू और चीनी का घोल पिला दिया, शायद इसी से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मां ने कोतवाली में काटा हंगामा
आठ वर्षीय मासूम बेटे की हत्या के आरोप में कोतवाली पहुंची महिला की मां ने जमकर हंगामा काटा। वह बार-बार महिला पुलिस कर्मियों से घर जाने की गुहार लगाती रही। जब उसकी नहीं सुनी गई तो वह भड़क र्गइं। बार-बार कोतवाली से निकलने का प्रयास करती रहीं।
चार माह पहले घर से मुंबई गया था पति
महिला का पति नगर में ही आटो पार्ट्स की दुकान किए था। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी में काफी दिनों से अनबन चल रही थी। आरोपी महिला ने कई बार पुलिस से शिकायत कर पति को पकड़वा दिया था। इससे वह 12 मार्च को मुंबई चला गया। वहीं किसी के यहां नौकरी करता है। परिजनों ने उसे बेटे की मौत की सूचना दे दी है।

परिजनों ने नहीं रखा बेटे का ख्याल
आठ माह के बच्चे की हत्यारोपी मां ने बताया कि उसके ससुरालीजनों ने बेटे का ख्याल नहीं रखा। पति मुंबई चला गया। घर के सदस्यों ने उससे कोई वास्ता नहीं रखा। बेटा पिछले तीन दिनों से भूखा था। उसे दूध नहीं मिला था। जब बेटा भूख से तड़प रहा था तब किसी को उस पर दया नहीं आई। अब जब उसकी मौत हो गई तो हर कोई हमदर्दी जता रहा है। उसे किसी की झूठी हमदर्दी की जरूरत नहीं है। आरोप लगाया कि उसके ससुरालीजन बेटी को बहला-फुसलाकर जबरन हत्या की बात कहलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed