{"_id":"6008827b8ebc3e31460fa08e","slug":"sammaan-youth-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6071822134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से तीन का चयन, दो को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से तीन का चयन, दो को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी मनु पाल को सम्मानित करते पूर्व मुख्यमंत्री।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में युवा सप्ताह के समापन पर जिले की दो प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सम्मान के लिए तीन प्रतिभाओं का चयन किया गया था। युवा विवेक कुमार के लखनऊ न पहुंच पाने पर उनका सम्मान पत्र व प्रतीक चिह्न शहर भिजवाया गया।
राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 से 19 जनवरी तक मनाया गया। समापन पर राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन की ओर से समाजवादी पार्टी लखनऊ के कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के 100 से भी ज्यादा यूथ आइकॉन, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार व विवेकानंद यूथ अवार्ड से प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इसमें जिले के छिबरामऊ में रहने वाली यूथ आइकॉन अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी मनु पाल, ग्राम पंचायत मेहंदीपुर के मजरा गंगागंज की गंगा प्रहरी टीम लीडर रमा तिवारी को सम्मानित किया गया।
वहीं, गंगधरापुर के विवेकानंद यूथ अवार्ड 2018-19 के विजेता विवेक कुमार सैनी लखनऊ नहीं पहुंच सके। उनका सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न मनु पाल और रमा ने उन्हें सौंपा। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्वतारोही अनिल कुमार यादव, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय, डॉ. केपी यादव, महासचिव संजीव त्रिवेदी, हेमंत कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।