फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sallu's wedding will be seen in Talgram's Chhota

सल्लू की शादी में दिखेगा तालग्राम का छोरा

Thu, 07 Dec 2017 12:09 AM IST
kannauj
kannauj Updated Thu, 07 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sallu's wedding will be seen in Talgram's Chhota
जानकारी देते अभिनेता अमित गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

छिबरामऊ।
8 दिसंबर को अमन प्रोडक्शन मुंबई की फिल्म सल्लू की शादी पूरे भारत में रिलीज हो रही है। इसमें  तालग्राम का छोरा अमित गुप्ता भी दिखेगा। इसमें बालीवुड के कई नामीगिरामी अभिनेताओं के साथ अमित गुप्ता ने भी अभिनय की छाप छोड़ी है।

कस्बा तालग्राम निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि फिल्म में सलमान खान, जीनत अमान, किरन कुमार, असरानी, शक्तिकपूर व रज्जाक खान सहित कई मशहूर अभिनेता हैं। बकौल अमित, फिल्म सल्लू की शादी में उसने एक पुलिस वाले का रोल किया है। फिल्म की शुरुआत से लेकर अंत तक उसने कई अच्छे सीन दिए हैं। वैसे यह मनोरंजन फिल्म है।
विज्ञापन


निर्देशक मो. इसरार खान ने काफी मेहनत की है। भारत के कई बड़े शहरों में फिल्म का प्रमोशन हो चुका है। अब सभी को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इससे पहले अमित ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें बगावत, मुकद्दर, द वर्दी ऑफ पॉवर, जिला कन्नौज, नेता छविराम जैसी कई हिंदी और भोजपुरी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उसने अदालत, सीआईडी, संघर्ष, सावधान इंडिया जैसे कई धारावाहिकों में भी उत्कृष्ट अभिनय कर अपनी छाप छोड़ी है। ये धारावाहिक सोनी, लाइफ ओके और स्टार प्लस सहित कई चैनलों पर प्रसारित हो रहे हैं। अमित ने मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है।


उसने बताया कि आने वाले दिनों में उसकी बड़े बजट की कई फिल्में और धारावाहिक आ रहे हैं। अमित के पिता किशन गुप्ता के मुताबिक बचपन से ही अमित का फिल्मी दुनिया के प्रति रुझान था। आखिरकार उसने लगन और मेहनत के बल पर अपना यह सपना पूरा कर लिया। अभी हाल में ही अमित के भाई अतुल गुप्ता नगर पंचायत तालग्राम से सभासद भी चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed