फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Salary of teachers of 11 schools stopped

11 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका

Sun, 17 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Salary of teachers of 11 schools stopped
कन्नौज। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के आधार सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के 11 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोक दिया गया है। सभी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि आधार सत्यापन में लापरवाही बरती गई है। शिक्षकों की लापरवाही से बेसिक शिक्षा विभाग व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पाता है। बीएसए ने शिक्षकों को दोषी मानते हुए मासिक वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। सभी को निर्देश दिए हैं कि आधार सत्यापित कर सूचना और अपना स्पष्टीकरण संबंधित बीईओ के जरिए मुहैया कराएं। इसमें भी लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
- प्राथमिक स्कूल भग्गीपुर्वा, प्राथमिक स्कूल कुंअरपुर काशी दीनपुर, प्राथमिक स्कूल पूर्वा ढका, प्राथमिक स्कूल जगतापुर, प्राथमिक स्कूल नगला सुभाष, प्राथमिक स्कूल मोहद्दीनगर, प्राथमिक स्कूल पूराराय, उच्च प्राथमिक स्कूल मोतीपुर्वा, उच्च प्राथमिक स्कूल महादेवरा, उच्च प्राथमिक स्कूल राजपुर करना, कंपोजिट विद्यालय कांकरकुई
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज के दो स्कूलों पर कार्रवाई
बीएसए ने कन्नौज ब्लॉक क्षेत्र के कन्या प्राथमिक स्कूल गंगूपुर्वा के खिलाफ भी वेतन रोकने की कार्रवाई की है। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल सहनापुर का आधार सत्यापन शून्य रहा। दूसरी ओर उच्च प्राथमिक स्कूल रमजनापुर का आधार सत्यापन 100 फीसदी मिलने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed