{"_id":"5e9b38a98ebc3e6fea5a604b","slug":"salary-kannauj-news-knp5558936160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों व कर्मचारियों का हर माह कटेगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों व कर्मचारियों का हर माह कटेगा एक दिन का वेतन
विज्ञापन
कन्नौज। सरकार ने संकट के समय में केंद्र व राज्य सरकार के अफसरों और कर्मचारियों का हालात सुधरने तक हर माह एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। यह धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा होगी। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा।
केंद्र सरकार के आदेश के बाद मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अफसरों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सरकार इस समय संकट के दौर से गुजर रही है। सरकार ने कोरोना से संक्रमितों के बचाव के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
ऐसे में आपका योगदान अहम है। देश में हालात सुधरने तक सभी सरकारी अफसरों और कर्मचारियों का हर माह एक दिन का वेतन काटा जाएगा।