फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sadak kinaare mila yuvak ka shav, hatya ka aarop

सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 02 Apr 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
sadak kinaare mila yuvak ka shav, hatya ka aarop
मामले की जानकारी लेते सीओ शिव कुमार थापा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। फायर स्टेशन के सामने खेत में युवक का शव पड़ा होने से हड़कंप मच गया। युवक दोपहर में बाइक लेकर घर से निकला था। परिजनों ने पड़ोस गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर नगला बरी थाना विशुनगढ़ निवासी चंदन राजावत (28) पुत्र शेर सिंह अपनी बाइक लेकर निकला था। दोपहर बाद शव फायर स्टेशन के पास मुकुंदी दीक्षित के खेत में पड़ा मिला। शव के पास युवक की बाइक पड़ी थी। जानकारी पर सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, मंडी चौकी इंचार्ज राजा दुबे पहुंच गए। कुछ ही देर में चंदन के परिजन आ गए। चंदन के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक के सिर में गंभीर चोटें थीं। शरीर पर रगड़ के निशान नहीं थे। परिजनों ने पड़ोस गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश में छापामारी शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किए।
विज्ञापन

सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद दूसरे बेटे की मौत से परिजन गमजदा
चंदन राजावत दिल्ली में रहकर नेमप्लेट बनाता था। लॉकडाउन के बाद वह 26 मार्च को घर आ गया था। उसकी शादी दो साल पहले एटा जनपद की शिवा के साथ हुई थी। दो माह की बेटी भी है। चंदन के भाई सोनू की पिछले साल बीमारी से मौत हो गई थी। एक बेटे की मौत के घाव अभी भर नहीं पाए थे कि चंदन की मौत से फिर बड़ा झटका लग गया।

बाइक को लेकर हुआ था विवाद
चंदन का बाइक को लेकर सुखरामपुर निवासी एक युवक के साथ विवाद हुआ था। जानकारी पर विशुनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब मामला रफा-दफा हो गया था। गुरुवार की सुबह फिर दोनों में झगड़ा हुआ। चंदन को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed