फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saath saal mein kee doosaree shaadee, dulhan laakhon ke jevar le gaee

साठ साल में की दूसरी शादी, दुल्हन लाखों के जेवर ले गई

Tue, 27 Oct 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
saath saal mein kee doosaree shaadee, dulhan laakhon ke jevar le gaee
गुरसहायगंज(कन्नौज)। पत्नी की मौत और चार बेटियों की शादी करने के बाद वृद्ध ने अपनी भी शादी कर ली। सोचा बुढ़ापा सुकून से कटेगा। हुआ इसके उलट। दुल्हन शादी के दूसरे ही दिन नगदी व जेवर समेत लाखों का माल लेकर चंपत हो गई। चार माह तक इंतजार के बाद वृद्ध ने अब दुल्हन व मध्यस्थ के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा समधन निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र की पत्नी गुड्डी देवी की छह साल पहले मौत हो गई थी। राजेंद्र ने चार बेटियों की शादी कर दी। इसके बाद राजेंद्र को अकेलापन सताने लगा। बुढ़ापा सुकून से काटने के चक्कर में राजेंद्र ने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। इसी बीच चचेरे भाई धर्मेंद्र ने 26 वर्षीय युवती से उसकी जान-पहचान करा दी। युवती ने बताया कि उसके पति की मौत हो गई है। इससे वह दूसरी शादी करना चाहती है। समधन के ठाकुरद्वारा मंदिर में 15 जून को दोनों की शादी हुई।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि शादी के दूसरे दिन चचेरा भाई और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घर पर आया। इन्होेंने कहा कि दुल्हन की मां की तबीयत ज्यादा खराब है। राजेंद्र ने बताया कि इस पर उन्होंने 50 हजार रुपये पत्नी को दिए। वहीं पत्नी घर में रखे करीब तीन लाख के जेवर लेकर चली गई। इसके बाद न तो उसका कोई संदेश आया और न ही दुल्हन लौटकर घर आई। उन्हें उसका पता और असली नाम भी नहीं मालूम। मध्यस्थ धर्मेंद्र से पूछताछ की तो वह जल्द लौटने का आश्वासन देते रहे। चार माह के इंतजार के बाद खुद के ठगा होने का अहसास हुआ तब राजेंद्र ने दुल्हन और चचेरे भाई धर्मेंद्र के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed