फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saahab chaar maah baad bhee bijalee vibhaag ne nahin diya muaavaja

साहब! चार माह बाद भी बिजली विभाग ने नहीं दिया मुआवजा

Tue, 18 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
saahab chaar maah baad bhee bijalee vibhaag ne nahin diya muaavaja
संपूर्ण समाधान दिवस में चारपाई पर लेटा युवक। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सिकंदरपुर के आनंद कुमार बेटे शिवम को चारपाई पर लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। इन्होंने मुआवजे की मांग की। वहीं छात्राओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड से नगर में गश्त कराने की मांग लेकर युवा संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ से मिले।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आनंद ने बताया कि पुत्र शिवम 16 अक्तूबर की शाम किसान सेवा सहकारी समिति में खाद की बोरी लाद रहा था। जेई की लापरवाही से जर्जर तार टूटकर बेटे पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान उसका हाथ कट गया। बिजली महकमे ने आर्थिक सहायता नहीं दी। न ही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। बेटा मजदूरी कर परिवार पालता था। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि पत्रावली में तारीख गलत हो गई थी। उसे सही कराकर मुआवजे के लिए पत्रावली आगरा भेज दी गई है। शीघ्र ही मुआवजा मिल जाएगा।
विज्ञापन

वहीं समाजसेवी अजय प्रताप, पियूष गुप्ता, प्रतीक सिंह, आशीष चतुर्वेदी, अजहर अंसारी, ओम सिंह शाक्य व शोभित यादव ने सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि सुबह आठ से नौ और शाम चार से छह बजे तक बनवारी नगर, सौरिख रोड, कैंरदा रोड, विशुनगढ़ रोड, ताजपुर रोड पर छात्राओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड व यूपी 112 पुलिस की गश्त आवश्यक है। सीडीओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण अधिकारी मौके पर जाकर करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बीडीओ तालग्राम सीबी सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

147 शिकायतों में छह का हुआ निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 79, पुलिस की 29, विकास की 23, कृषि विभाग की पांच, विद्युत की चार, चकबंदी की तीन, बैंक की दो, सीएमओ व डीएफओ की एक-एक शिकायत सहित 147 शिकायतें आईं। राजस्व की छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed