फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saadhe chaar laakh ko nahin mile goldan kaard

साढ़े चार लाख को नहीं मिले गोल्डन कार्ड

Wed, 24 Mar 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
saadhe chaar laakh ko nahin mile goldan kaard
आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए खड़े लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। जिले में करीब छह लाख गोल्डन कार्ड बनने थे। तीन साल में केवल डेढ़ लाख ही बन सके। तकरीबन साढ़े चार लाख लोगों को यह अब तक नसीब नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना)के तहत जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र)पर काउंटर लगा कर गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। योजना पर अफसरों की लापरवाही भारी पड़ गई। आंकड़ों के मुताबिक तीन साल में महज डेढ़ लाख लोगों को कार्ड उपलब्ध हो सके। बाकी को कार्ड मुहैया कराने में दिलचस्पी नहीं ली जा रही। पिछले दिनों समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने अभियान चलाकर महकमे को कार्ड बनाने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेते। वहीं गोल्डन कार्ड के प्रोग्राम मैनेजर डॉ. सतेंद्र कुमार का कहना है कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरुकता की कमी से पात्र नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि जिले में जनसुविधा केंद्रों की 70 टीमों को प्लान के तहत निकाला गया है। यह टीमें निर्धारित तारीख के आधार पर ग्राम पंचायतों में पहुंच कर निशुल्क आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी कर रही हैं। जल्द हम लक्ष्य के करीब पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांच लाख 93 हजार 400 लोगों को आयुष्मान योजना से गोल्डन कार्ड जारी होने हैं।
अब तक केवल एक लाख 40 हजार 339 लोगोें को ही जारी हुए।
गोल्डन कार्ड से पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज कराया जा सकता है।
गोल्डन कार्ड के लिए पात्रों को वर्ष 2011 की डाटाबेस गणना के आधार पर शामिल किया गया है। सामाजिक, आर्थिक व जातिगत जनगणना के आधार पर सूची तैयार की गई है। इसी के आधार पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने पात्र लोगों को गोल्डन कार्ड के लिए पत्र भेजे थे।

इस तरह बनता गोल्डन कार्ड
आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी कराने के लिए पात्र परिवार को राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया पत्र लेकर कैफे सेंटर या सीएचसी, जिला अस्पताल पर जाना होगा। इसी को आधार मान कर कार्ड जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed