{"_id":"5e6fcacb8ebc3ea8162ab075","slug":"rodavej-bas-kee-takkar-se-baik-savaar-kee-maut-do-dost-ghaayal-kannauj-news-knp5507525173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो दोस्त घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद जीटी रोड पर मौजूद पुलिस और भीड़।
- फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ (कन्नौज)। मां अन्नपूर्णा मंदिर तिर्वा में दर्शन करने व खीर चढ़ाने जा रहे एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए। जीटी रोड पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना के गांव इकडला निवासी मुकेश कुमार निषाद (30) पुत्र दुलारे ने अन्नपूर्णा मंदिर तिर्वा में दो साल पूर्व पुत्र होने पर खीर चढ़ाने की मनौती मांगी थी। बेटा होने के बाद वह सोमवार को पड़ोसी दोस्त मनोज कुमार निषाद (22) पुत्र जागेश्वर प्रसाद और सोनू (19) पुत्र छोटे लाल निवासी रसूलपुर बेहटा थाना बांगरमऊ उन्नाव के साथ मां अन्नपूर्णा मंदिर तिर्वा में एक ही बाइक से आ रहा था। मानीमऊ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जीटी रोड पर कानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मुकेश निषाद की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक दोस्त सोनू और मनोज कुमार घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर मौके पहुंची मानीमऊ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि हादसे का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।