{"_id":"aa6b4e04b1c17a84ecc4830c874b5915","slug":"robbed-two-houses-in-the-village-gura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूरा गांव के दो घरों में लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूरा गांव के दो घरों में लूट
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गूरा गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों में लूटपाट की। इस दौरान चोरों ने एक लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी। मामले में गृह स्वामी ने कोतवाली में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गूरा गांव निवासी शिवकांत सैनी सोमवार सुबह परिवार के के साथ दवा लेने उन्नाव गए थे। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला पड़ा था। बीती रात चोरों ने गेट ताला तोड़ दिया। कमरे में रखे एक बड़े बक्से में रखी लाइसेंसी बंदूक, 21 कारतूस, पचास हजार की नकदी, सोने की चेन, झुमकी, बेसर व चांदी के अन्य जेवर चोरी कर ले गए।
सुबह आसपास के लोगों ने गृहस्वामी को जानकारी दी। सूचना पाकर लौटे शिवकांत ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने जांच-पड़ताल की। बाद में कोतवाली में शिवाकांत सैनी ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर गांव के ही एक अन्य निवासी उमेश पुत्र गेंदनलाल के घर में भी चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे सोने के कुंडल, चांदी की तोड़िया, पायल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस इस घटना की भी जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विसंधुआ गांव के तीन घरों में चोरी
नजरापुर। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के विसंधुआ गांव में बीती रात चोरों ने तीन घरों से हजारों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। विसंधुआ गांव निवासी रामकुमार पुत्र गंगाचरन के मकान का ताला तोड़कर बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण जिनकी कीमत पर करीब एक लाख रुपये थी चोरी कर ले गए।
साथ ही पांच हजार की नकदी ले गए। इसी गांव के शिवकुमार पुत्र रामभजन के घर में घुसकर 25 हजार की नकदी व 50 हजार के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। तीसरी घटना गांव के हरेराम पुत्र रामचंद्र के घर पर हुई। उनके घर से चोरों ने दस हजार की नकदी व करीब 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी घटनाओं की जांच की जा रही है।