फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rishvat kee maang karane vaala daroga nilambit

रिश्वत की मांग करने वाला दरोगा निलंबित

Thu, 13 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
rishvat kee maang karane vaala daroga nilambit
छिबरामऊ(कन्नौज)। जमीन के विवाद में मारपीट के बाद दर्ज हुई एफआईआर को निपटाने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी दरोगा रामबदन बर्नवाल को निलंबित कर दिया गया। दरोगा पर यह कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रशांत वर्मा ने की है। मामले की जांच तिर्वा सीओ दीपक दूबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सौ शय्या चौकी पर तैनात दरोगा रामबदन बर्नवाल का कोतवाली में पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ है। करीब 11 मिनट के इस वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। दरोगा ने सीओ और इंस्पेक्टर को भी अपने इस कारनामे में लपेट दिया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा रामबदन बर्नवाल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच तिर्वा सीओ दीपक दूबे को सौंपी है।
विज्ञापन

कुंअरपुर जनूं गांव में जमीन के विवाद के चलते 31 मार्च को मारपीट हुई थी। इस मामले में कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ कई धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। धाराओं को हटाने के लिए दरोगा ने पचास हजार रुपये की मांग की थी। रकम का कुछ हिस्सा दिया जा चुका है। परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने दरोगा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एफआईआर में आरोपी बनाए गए धनंजय सिंह ने इस मामले की शिकायत आईजी से भी की थी। पीड़ित पक्ष के मुखिया खुद पुलिस के सतर्कता अधिष्ठान में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed