{"_id":"685c444df9a28a0a800489d7","slug":"restrictions-on-live-in-relationships-kannauj-news-c-214-1-knj1006-132922-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लिव इन रिलेशनशिप पर लगे प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लिव इन रिलेशनशिप पर लगे प्रतिबंध
विज्ञापन
छिबरामऊ। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमंत गुप्ता ने लिव इन रिलेशनशिप तथा ओयो होटल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की। व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए विधान परिषद में दस प्रतिशत सीटें आरक्षित किए जाने तथा जीएसटी प्रणाली में पेनाल्टी के साथ सजा का जो प्रावधान है, उसे समाप्त करने की मांग की है। सौरिख रोड स्थित ट्रैक्टर एजेंसी पर बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्री-वेडिंग मैरिज फोटो शूट से परिवार टूट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लव मैरिज में दोनों पक्षों के अभिभावकों की सहमति के साथ कोर्ट में हस्ताक्षर अनिवार्य होना चाहिए। वैवाहिक कार्यक्रम रात के स्थान पर दिन में तथा बैंड की धुन पर महिलाओं का नृत्य व शराब के सेवन का विरोध किया जाए। तलाक मुकदमों को निपटाने के लिए वरिष्ठजनों को आगे आना चाहिए। ताकि परिवार टूटने से बचाया जा सके। उन्होंने 28 जून को प्यारेलाल भवन बहादुरशाह जफर मार्ग नई दिल्ली में दानवीर व राष्ट्रभक्त भामा शाह की 478वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें युवक-युवती परिचय सम्मेलन, वरिष्ठजन सम्मान तथा प्रतिभा सम्मान समारोह भी होगा।
कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभा विजेंद्र गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल तथा सांसद प्रवेश खंडेलवाल को आमंत्रित किया गया है। सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में वहां पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता का आनंद गुप्ता, आलोक गुप्ता उर्फ टिल्लू, प्रवेश खंडेलवाल राजा गुप्ता, सजल गुप्ता, मामनचंद गुप्ता आदि ने स्वागत किया।