{"_id":"649883299dce2739f70dc4cc","slug":"restaurant-worker-dies-under-suspicious-circumstances-charged-with-murder-kannauj-news-c-12-1-304203-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध हालातों में रेस्टोरेंट कर्मी की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध हालातों में रेस्टोरेंट कर्मी की मौत, हत्या का आरोप
Sun, 25 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में तिर्वा क्रॉसिंग के पास स्थित एक रेस्टाेरेंट में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने रेस्टाेरेंट मालिक पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी के शरीर पर पेट, पीठ समेत अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी की पड़ताल की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे किसी कार्रवाई की बात कही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तहत शहर के कुतलुपर मकरंदनगर निवासी सत्यम उर्फ सौरभ शुक्ला (25) तिर्वा क्रॉसिंग स्थित पायनियर फैमिली रेस्टोरेंट में काम करता था। शनिवार की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई शिवेंद्र शुक्ला ने बताया कि भाई दो साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। रात में 9:32 बजे पर रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी का फोन आया था। बताया गया कि भाई गंभीर है, उसको ले जाओ। वह और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बताया कि भाई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया है कि रेस्टोरेंट मालिक व वहां के कर्मचारियों ने भाई की हत्या की है। भाई के पेट, पीठ, बांह, पैर के पंजा समेत अन्य जगहों पर चोट के निशान है। सदर कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रेस्टोरेंट मालिक ने बताया, हादसे की सूचना पर वह खुद उसे जख्मी हालत में लाए
रेस्टोरेंट मालिक अरुण कुमार ने बताया कि सौरभ दो साल से काम कर रहा था। सुबह नौ बजे काम पर आता था और रात नौ बजे चला जाता था। बताया कि शनिवार की रात उसके जाने के बाद एक लड़के ने आकर जानकारी दी कि आपके यहां काम करने वाला युवक नाले के पास पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और उसको नाले से बाहर निकालकर होटल लाए और बाहर सीढि़यों पर बैठा दिया। उसके बाद स्टाफ ने घर पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर उसका भाई मौके पर पहुंचा। पूछताछ करने के बाद भाई उसको लेकर चला गया। सुबह मेरे स्टाफ ने मौत की जानकारी दी। कहा कि रेस्टोरेंट में आने और वापस जाने का पूरा नजारा यहां लगे सीसीटीवी रिकॉर्ड में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस ने किया मुआयना, सीसीटीवी खंगाला
युवक की मौत के बाद कोतवाल अजय अवस्थी, सरायमीरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की। साथ ही पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा। कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने जो शिकायत की है, उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। हर पहलू से जांच की जा रही है।