{"_id":"699ded1f4e51abceb009c8b9","slug":"resources-are-complete-doctors-are-insufficient-and-the-district-hospital-has-become-a-referral-center-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145186-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संसाधन पूरे, डॉक्टर अधूरे, रेफर सेंटर बना जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संसाधन पूरे, डॉक्टर अधूरे, रेफर सेंटर बना जिला अस्पताल
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की काफी कमी है। यहां कुल 22 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण अस्पताल केवल एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है। मरीजों को इलाज के लिए कानपुर या लखनऊ जैसे बड़े शहरों में भेजा जा रहा है।
अस्पताल में आधुनिक संसाधन और मशीनें तो उपलब्ध हैं पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में उनका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। कुल 60 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों में से 38 पर ही तैनाती है। ओपीडी में लंबी कतारें लगती हैं पर मरीजों को परामर्श नहीं मिल पाता। सीटी स्कैन, ब्लड बैंक और पैथोलॉजी जैसी सुविधाएं होने के बावजूद पैथोलॉजिस्ट नहीं है। यह स्थिति हजारों मरीजों के लिए परेशानी का सबब है। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि हर माह शासन को रिक्त पदों की जानकारी दी जाती है। फरवरी में भी चिकित्सकों की मांग की गई है।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पिछले 14 सालों से हृदय रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। दिल की बीमारी में शुरुआती एक घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है। यहां के मरीजों का कीमती समय एंबुलेंस में सफर करते हुए बीत जाता है। बिना विशेषज्ञ के कार्डियक यूनिट केवल एक खाली कमरा है, जिसमें केवल ईसीजी मशीन है।
विज्ञापन
अन्य रिक्त पद
रेडियोलॉजिस्ट, चेस्ट फिजिशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद भी पिछले तीन साल से खाली हैं। कुल 22 रिक्त पदों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के दो, निश्चेतक के चार और जनरल सर्जन के तीन पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ के पांच, बाल रोग विशेषज्ञ के तीन और पैथोलॉजिस्ट का एक पद भी खाली है। फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट का भी एक-एक पद रिक्त है।
वर्जन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 22 पद खाली हैं। इसके संबंध में हर माह शासन को पत्र भेजा जाता है। फरवरी में भी चिकित्सकों की डिमांड की गई है, लेकिन जो चिकित्सक अस्पताल में हैं। वह लोगों का इलाज कर रहे हैं। मरीजों को दिक्कत नहीं आने दी जाती है। यहां 50 बेड का पुरुष और 50 बेड का महिला अस्पताल है।
-डाॅ. शक्ति बसु, सीएमएस