Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Residents of Krishna Nagar took the path of movement for development

Kannauj News: कृष्णा नगर के बाशिंदों ने विकास के लिए पकड़ी आंदोलन की राह

Mon, 29 Apr 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Residents of Krishna Nagar took the path of movement for development
कन्नौज। विकास से अछूते कृष्ण नगर के बाशिंदों ने प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन पूजन किया। विकास की मांग पूरी न होने तक आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन

शहर में सरायमीरा तिर्वा रोड से सटे कृष्णा नगर में 100 परिवार रहते हैं। इसके बाद भी यह इलाका विकास से अछूता है। सड़कें, नालियां, बिजली आदि व्यवस्थाएं बदहाल हैं। बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने बैनर लगाकर मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर विरोध जताया था। अब उसी विरोध को आंदोलन की राह पर लेने जाने के लिए रविवार को प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास कार्य न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रवीण मिश्रा, गिरीश चंद्र दुबे, राजेश यादव, रीतेश चतुर्वेदी, कमल त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, मुध त्रिपाठी, अंकित यादव, देव त्रिपाठी, पारुल, हरि ओम पाठक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विकास के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed