फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report on four in fight against pouring water on Chakroad

Kannauj News: चकरोड पर पानी डालने के विरोध में मारपीट में चार पर रिपोर्ट

Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Report on four in fight against pouring water on Chakroad
सौरिख। चकरोड पर पानी डालने के विरोध में मारपीट में ग्रामीण की अंगुली टूटने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, तब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सरफापुर निवासी वीरे सिंह ने कोर्ट के आदेश पर गांव के अरविंद, शिवपाल, प्रदीप कुमार, श्रीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आरोप लगाया कि गांव में मुख्य रास्ता चकरोड का है। चकरोड पर ये लोग पानी बहाते है। इस कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। पांच दिसंबर 2024 को वह दरवाजे पर बैठा था। तभी इन लोगोें ने लाठी डंडों से हमला कर उसको मारपीट कर घायल कर दिया। उसके हाथ की अंगुली टूट गई। गांव के लोगाें के बीचबचाव करने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

जेसीबी चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के जसरापुर सरैया निवासी अनुज कुमार ने जेसीबी चालक के खिलाफ दुर्घटना का रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आरोप लगाया कि 23 फरवरी को चाचा आदित्य कुमार गांव मुरैया से जसापुर स्कूटी से जा रहे थे। नलकूप के पास तेजी से आ रही जेसीबी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूचना दी। इलाज के लिए चाचा को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed