फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report on advocate in teacher's suicide case

Kannauj News: शिक्षिका के आत्महत्या मामले में अधिवक्ता पर रिपोर्ट

Wed, 23 Oct 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Report on advocate in teacher's suicide case
छिबरामऊ। निजी विद्यालय की शिक्षिका का शव जाल में फंदे पर लटका हुआ मिला था। शिक्षिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसने खुद कोतवाली जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन



ग्राम बहवलपुर निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि ग्राम खोजीपुर निवासी अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी ने दो साल पहले जमीन खरीदी थी। तभी से उसका घर पर आना जाना शुरू हो गया था। इसी बीच अनुराग 19 वर्षीय बेटी से फोन पर बात करने लगा और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जानकारी होने पर कई बार बेटी से फोन पर बात करने से मना किया, लेकिन अनुराग ने फोन करना बंद नहीं किया। 22 अक्तूबर की सुबह उसने फोन कर बेटी से मर जाने की बात कही। उसके बाद आए दिन प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अनुराग पूर्व में भाजपा का पदाधिकारी रह चुका है। नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि अनुराग पर इस समय कमेटी में कोई पद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली में लगी रही अधिवक्ताओं की भीड़
शिक्षिका की मौत के मामले में अधिवक्ता अनुराग पर आरोप लगने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए। देर रात तक समझाने बुझाने का दौर चला, लेकिन मां ने किसी की नहीं सुनी। आखिर में अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर सभी वापस लौट गए।


इनसेट

अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर किया समर्पण

शिक्षिका की मां ने अधिवक्ता पर उत्पीड़न व बेटी का शारीरिक शोषण और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी होने पर अधिवक्ता देर रात कोतवाली पहुंच गए और खुद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


वर्जन
शिक्षिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी की पुष्टि हुई है। मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed