{"_id":"619fd5a69260087cdb5dcc40","slug":"report-of-murder-filed-after-10-years-four-people-named-including-brother-sister-in-law-sister-of-the-deceased-kannauj-news-knp6660612113","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल बाद दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट, मृतक के भाई, भाभी, बहन समेत चार लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल बाद दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट, मृतक के भाई, भाभी, बहन समेत चार लोग नामजद
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। घटना के 10 साल बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मृतक के भाई, भाभी, बहन समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुखरांवा गांव निवासी प्रवेश कुमार बाथम ने बताया कि चाचा रमेशचंद्र(45) की शादी नहीं हुई थी। 24 जून 2011 को परिवार के दूसरे चाचा रामशंकर, इनकी पत्नी लरमा देवी, देशराज और फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद, इंद्रानगर निवासी बुआ सरोजनी देवी ने चाचा की हत्या कर गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद कार्रवाई नहीं की थी। तब न्यायालय की शरण ली। लंबी सुनवाई के बाद न्यायालय ने तालग्राम पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
न्यायालय के आदेश पर बुधवार रात मृतक के भाई रामशंकर, भाभी लरमादेवी, बहन सरोजनी और देशराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।