{"_id":"5ef0f0518ebc3e43171dde9a","slug":"report-kannauj-news-knp567015468","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने वाले नाहरघाटी के बारह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला करने वाले नाहरघाटी के बारह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। खेत में नाग-नागिन के जोड़े को मारने का विरोध करने पर हुए हमले में पुलिस ने छह नामजद समेत 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली के गांव बरुआबाग में रविवार शाम एक खेत में नाग और नागिन का जोड़ा घूम रहा था। काफी लोग इसे दूर से देख रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसी नाहरघाटी गांव में रहने वाले नूर अहमद और शमसुल सांपों को मारने लगे। इसका बरुआबाग के अंशू पाल पुत्र रघुनाथ ने विरोध किया।
इसके बाद नूर अहमद और शमसुल ने अपने गांव के कई लोगों के साथ आकर अंशू पाल समेत 20 ग्रामीणों को मारपीट कर घायल किया। सोमवार को पुलिस ने घायल अंशू पाल की तहरीर पर नाहरघाटी निवासी नूर अहमद, शमशुल, शोएब, अनवार, सावेद, मुईन उर्फ दुर्री तथा छह अज्ञात पर हमला कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
कन्नौज। झगड़ा करने वाले छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन न करने पर रिपोर्ट दर्ज की है। उप निरीक्षक जसवंत सिंह ने इबबुल बेग, मौसिम बेग, कलीम खान और जाविद बेग निवासी नाहरघाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष के निरजेश पाल और वीरपाल निवासी बरुआबाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।