फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report filed on three accused for extorting money

Kannauj News: धनउगाही करने पर तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Jan 2023 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Report filed on three accused for extorting money
उमर्दा। टेंपो चालकों से दबंगई कर धन उगाही करने पर चालकों ने सामूहिक रूप से पुलिस को तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंदरगढ़ पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जरियन गांव निवासी राजू ने बताया कि वह तिर्वा-बेला मार्ग पर टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। एक जनवरी को वह तिर्वा से सवारियां लेकर बेला की ओर जा रहा था। जैसे ही उमर्दा पहुंचा तो वहां मौजूद पप्पू यादव, जीतू यादव व प्रमोद यादव ने उसका टेंपो रोक लिया और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। तीनों आरोपियों ने उससे प्रत्येक महीने रुपये देने की बात कही। न देने पर टेंपो न चलाने की धमकी दी। इस बात से गुस्साए अन्य टेंपो चालक महमूद, अवनीश, मोनू शर्मा, विकास, अर्जुन, अश्वनी आदि ने सामूहिक रूप से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच उमर्दा चौकी इंचार्ज को दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed