{"_id":"657211b9e55b7705e10797d4","slug":"report-filed-against-three-accused-on-court-orders-kannauj-news-c-214-1-knj1003-6412-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। मकान बिक्री करने के बाद सामान की चोरी करने व फर्श को क्षतिग्रस्त करने की घटना में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के आजाद नगर निवासी शहाबुद्दीन ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कस्बे के ही अशोक नगर स्थित एक मकान को खरीदा था। जिसका बैनामा फरवरी माह में मकान मालिक अली हसन से पत्नी के हक में कराया गया था। बैनामा के दौरान अली हसन से छह माह के अंदर मकान खाली करने की बात तय हुई थी। शहाबुद्दीन का कहना है कि तयशुदा समय बीतने के बाद जब मकान पर पहुंचा तो पता चला कि मकान में लगे दरवाजा, ग्रिल, जाली, सिंक व अन्य सामान को अली हसन व उनके लड़के जाकिर व ताहिर निकाल ले गए हैं । इसके साथ ही मकान की फर्श में लगे टाइल्स को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि जब वह घटना की रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसे टरका दिया। इसके बाद न्याय के लिए उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अली हसन व उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -