{"_id":"57f14d9f4f1c1b1e08574858","slug":"reflex-dumper-full-of-ballast-eight-hours-impediment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी भरा डंपर के पलटा, आठ घंटे मार्ग बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी भरा डंपर के पलटा, आठ घंटे मार्ग बाधित
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के बेला-तिर्वा मार्ग पर रविवार की सुबह उमर्दा कस्बे में गिट्टी से भरा एक डंपर पलट गया। तकरीबन साढे़ आठ घंटे जाम लगा रहा। करीब तीन बजे चौकी इंचार्ज ने क्रेन से डंपर हटवाया तब जाकर जाम खुला। इस दौरान भारी वाहन जाम में फंसे रहे। छोटे और दोपहिया वाहन चालक आसपास के गांवों से होकर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
उमर्दा कस्बे में शनिवार को ट्रक और डंपर में भिड़ंत से परिचालक की मौत हो गई थी। डंपर में गिट्टी लदी होने के कारण पुलिस कर्मी रातभर डंपर को सड़क से हटा नहीं सके। रविवार की सुबह उसी स्थान पर गिट्टी भरा एक डंपर पलट गया। डंपर पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। मौके पर जमा लोगों ने पलटे डंपर से चालक-परिचालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर उमर्दा चौकी इंचार्ज उमेश चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन मंगाकर उसे हटवाने का प्रयास किया लेकिन गिट्टी भरी होने से ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने ने पलटे डंपर की गिट्टी खाली करवाने के बाद क्रेन की मदद से उसे रास्ते से हटवाया तब कहीं जाकर मार्ग से वाहनों का आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन