फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Recovery in the name of ultrasound, uproar

Kannauj News: अल्ट्रासाउंड के नाम पर वसूली, तीमारदारों का हंगामा

Fri, 06 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Recovery in the name of ultrasound, uproar
छिबरामऊ। नगर के 100 शैया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के नाम पर मरीजों से वसूली का मामला सामने आया है। अल्ट्रासाउंड के लिए 100 रुपये वसूलने के विरोध में तीमारदारों ने हंगामा किया। मरीजों ने 1076 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ।
विज्ञापन

नगर के 100 शैया अस्पताल में गुरुवार को मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। सप्ताह में केवल एक दिन अल्ट्रासाउंड होने के कारण यहां पर मरीजों की भीड़ होती है। गुरुवार को फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम टिलियन निवासी सोबेंद्र यादव पत्नी नीरज को लेकर 100 शैया अस्पताल पहुंचे। नीरज को पेट में तकलीफ है। इस पर चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद सोबेेंद्र ने अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचकर पर्चा जमा कर दिया और इंतजार करने लगे। तभी एक युवक वहां पर आया और 100 रुपये में तत्काल अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही। इस पर सोबेंद्र ने 100 रुपये भी दे दिए। इसके बावजूद तीन घंटे में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद आननफानन नीरज का अल्ट्रासाउंड कर दिया गया। हालांकि, अल्ट्रासाउंड होने के बाद पीड़ित सोबेंद्र ने 1076 पर कॉल कर मामले की शिकायत कर दी। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर रुपये लेने वाले युवक को पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------------
अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला का पर्स चोरी
नगर के मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी फातिमा पत्नी गुलाम अहमद 100 शैया अस्पताल में गुरुवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गई थी। अल्ट्रासाउंड कराने के दौरान उन्होंने पर्स शॉल में लपेटकर रख दिया। कुछ देर पर्स गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी पर्स का कहीं पता नहीं चला। फातिमा ने बताया कि पर्स में पांच सौ रुपये के अलावा एक आधार कार्ड भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed