{"_id":"467f0dd57eec42b32738cb390add2994","slug":"record-maintain-in-four-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में तैयार होगा अपराधियों का लेखा-जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में तैयार होगा अपराधियों का लेखा-जोखा
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2014 में हुए अपराधों का रिकार्ड दिसंबर महीने के अंत तक दुरुस्त करने के लिए सदर कोतवाली के दारोगा से लेकर मुंशी तक जुट गए हैं। चार दिन के अंदर प्रत्येक अपराधियों का रिकार्ड उनके रजिस्टरों में कैद होगा।
शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव के निर्देश पर रिकार्ड दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई। कार्यालय में रखे सभी रजिस्टरों को एफआईआर से मिलान कर पूरा किया। एफआईआर में दर्ज धाराओं को अभियुक्तों के कालम में अंकित किया गया। शातिर अपराधियों को रजिस्टर नंबर आठ में अंकित किया।
प्रत्येक गांव के बने अपराध संबंधी रजिस्टर का मिलान भी किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2015 में उच्चाधिकारियों द्वारा किए जाने वाले मुआयना को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। चार दिन के अंदर सभी अभिलेख दुरुस्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
आने वाले वर्ष में आईजी-डीआईजी समेत पुलिस अधीक्षक का मुआयना कभी भी लग सकता है। इसे लेकर कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव को भी बेहतर किया जा रहा है। रखे हुए असलहों को भी साफ कराया जाएगा। मुंशी और दारोगा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।