{"_id":"689e2fd71df8d3159702c086","slug":"recalls-unforgettable-bitter-experiences-in-partition-vibhishika-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135807-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विभाजन विभीषिका में अविस्मरणीय कटु अनुभवों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विभाजन विभीषिका में अविस्मरणीय कटु अनुभवों को किया याद
विज्ञापन
कन्नौज। पीएसएम पीजी कॉलेज में गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने 1947 में हुए भारत विभाजन के दौरान लोगों के कष्टों, संघर्षों और अविस्मरणीय कटु अनुभवों को याद किया।
पीएसएम कॉलेज में विभाजन विभीषिका के तहत फोटो प्रदर्शनी और संगोष्ठी आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. अजय सिंह ने कहा कि नागरिकों को सामाजिक विभाजन, कटुता एवं वैमनस्य को भूलकर सामाजिक सद्भाव, एकता एवं प्रेम से देश में रहने का संदेश दिया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभाजन विभीषिका को याद कर अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधान कुलानुशासक डॉ. अमित सचान, एनसीसी प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. वरुण वशिष्ठ, रेनू त्यागी, शीशपाल, डॉ. शिवनारायण, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।