फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raw pumpkin was erased hunger, many soldiers were sacrificed by wandering

Kannauj News: कच्चे कद्दू खाकर मिटाई थी भूख, रास्ता भटकने से कई सैनिक हुए थे बलिदान

Tue, 16 Dec 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Raw pumpkin was erased hunger, many soldiers were sacrificed by wandering
छिबरामऊ। साल 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध का हिस्सा रहे विकास खंड के हाथिन गांव निवासी पूर्व सैनिक दीवान सिंह ने बताया कि युद्ध को याद कर आज भी सिहर उठते हैं। युद्ध के लिए उनकी ग्रेनेडियर बटालियन को ढाका भेजा गया था। रास्ते की सटीक जानकारी न होने के कारण उस युद्ध में हमारे कई सैनिकों ने वीरगति पाई थी। भूख लगने पर कच्चे कद्दू खाकर रात काटी थी।
विज्ञापन



उन्हाेंने बताया कि रास्ता की जानकारी के लिए बांग्लादेश की मुक्त महिनी सेना हाथों में लाठी और डंडे लेकर चलती थी। उनके पीछे शस्त्रों से लैस उनकी टुकड़ी चलती थी। ढाका में हालात बिगड़ने पर तीनों सेनाओं के जनरल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने तीनों सेनाओं को अपने स्तर से पाकिस्तानी सैनिकों से निपटने का आदेश दे दिया था। उसके बाद सैनिकों का हौसला और बढ़ गया। युद्ध की रणनीति तैयार कर मैदान में कूद पड़े। पैदल टुकड़ियों को आगे बढ़ने में मदद के लिए उसके पीछे मोटर प्लाटून कवर फायर देती थी। उसी दौरान रूसी समुद्री बेड़ा भारतीय सेना की मदद के लिए पहुंच गया। पश्चिमी पाकिस्तानी से पाक सेना ढाका तक नहीं पहुंच पाई, जिससे भारतीय सेना ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रण कर लिया था। युद्ध के दौरान कई समस्याओं से जूझना पड़ा। पाकिस्तानी सेना किसी भी समय आक्रमण कर देती थी, इसके लिए हम सभी को रात भर जागना पड़ता था। कई बार पाकिस्तानी सेना ने उनकी घेराबंदी के प्रयास किए, लेकिन सतर्कता के कारण पाकिस्तानी सैनिक अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। खाद्य एवं रसद की समय से आपूर्ति न मिल पाने के कारण भूखे भी रहना पड़ा, इस दौरान भूख को नियंत्रित करने के लिए सैनिकों ने कच्चा कद्दू खाकर काम चलाया। 16 दिसंबर को भारतीय सेना ने पूरी तरह से स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed