फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rasoee gais ke daam badhane par bhadake sapaiyon ne kiya pradarshan

रसोई गैस के दाम बढ़ने पर भड़के सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
rasoee gais ke daam badhane par bhadake sapaiyon ne kiya pradarshan
कलक्ट्रेट में सिलिंडर रखकर प्रदर्शन करते सपा नेता। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रसोई गैस के दामों में रिकार्ड बढ़ोतरी से नाराज सपाइयों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिलिंडर लेकर पहुंचे सपाइयों ने नारेबाजी कर बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। इन्होंने कहा कि सरकार ने गैस के दाम बढ़ाकर गरीबों की कमर तोड़ने का काम किया है। सपाइयों ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में सपाई सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी का विरोध किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि आज महंगाई उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं दे पा रही है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उद्योग ठप हो गए हैं। हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। वोट देकर भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपने वाली जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। गैस के दाम करीब 150 रुपये तक बढ़ाकर सरकार ने गरीबों की कमर तोड़ने का काम किया है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है। अगर बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर समाजवादी लोग आम जनमानस की लड़ाई सड़कों पर लड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, इंद्रेश यादव, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, भोले कुरैशी, नन्हूं खां, अंशू यादव, दरोगा कटियार, अनुज यादव, टिल्लू दुबे, कौसर खां, रमेश यादव, नीलू यादव, रिशु यादव, फूल सिंह राजपूत, दिलशाद हुसैन, टिल्लू मिश्रा, ब्रजेश कटियार, आफाक खां, अजय शर्मा, अमरदीप यादव, नवनीत वर्मा, अजय, संजीव मिश्रा और अमित दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed