फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raped on the pretext of marriage, report filed

Kannauj: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कई महीनों तक किया कुकृत्य, गाली-गलौज और मारपीट भी की, जांच शुरू

Thu, 20 Jul 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Jul 2023 12:38 AM IST
सार

बुधवार को मामले की शिकायत कोतवाल जयप्रकाश शर्मा से की। पुलिस ने गुलाम गौस के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Raped on the pretext of marriage, report filed

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क् शादी करने के नाम पर एक युवक ने युवती के साथ कई महीने तक दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो गाली-गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने थाना कमालगंज के गांव नवादा निवासी गुलाम गौस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि युवक का उसके घर आना-जाना था। उसने शादी करने की बात कही जिस पर दोनों में रजामंदी हो गई। शादी की बात कहकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 31 मई से लेकर अब तक युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद जब शादी की बात कही तो युवक टालमटोल करता रहा। लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। दो दिन पहले युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने इससे इंकार कर दिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बुधवार को मामले की शिकायत कोतवाल जयप्रकाश शर्मा से की। पुलिस ने गुलाम गौस के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed