{"_id":"ec285a368d90a4499db2a27a47dc23bb","slug":"rape-and-murder-of-a-young-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सपुरवा में खेत पर शौच करने गई युवती बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सूचना पर एसपी, एएसपी, एसडीएम, सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पोस्टमार्टम में युवती के दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है।
बक्सपुरवा गांव निवासी अनवार हुसैन की 18 वर्षीय पुत्री अंजुम बानो बुधवार रात 9 बजे के करीब मोबाइल लेकर खेत पर शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने धावा बोलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की।
पिटाई के दौरान उसका एक हाथ टूट गया, जबकि सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तब घर के पास बने एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। पास में ही उसका मोबाइल व बीयर की खाली कैन भी जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि गांव के अंदर उर्स चल रहा था। उसके लाउडस्पीकर जगह-जगह लगाए गए थे। इसकी आवाज के कारण मारपीट के दौरान किसी प्रकार की चीखपुकार नहीं सुनाई दी। हत्यारों ने घर के पास ही वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी सुभाष शाक्य, सीओ सदर करन सिंह, एसडीएम सुनील शुक्ला, कोतवाल भुल्लन यादव मौके पर पहुंचे।
शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। एसपी का कहना है कि एफआईआर लिखकर जांच पड़ताल की जा रही है। देरशाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती अंजुम बानो के साथ हत्यारों ने बलात्कार किया। विरोध करने पर उसका गला गबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। शरीर पर दांतों से काटने लात-घूंसों से पीटे जाने के भी निशान मिले हैं।