फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ramveer, Ramanand, and Nayan Dohre get major responsibilities in the BJP.

Kannauj News: रामवीर, रामानंद और नयन दोहरे को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 02 Oct 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ramveer, Ramanand, and Nayan Dohre get major responsibilities in the BJP.
कन्नौज। भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के तीन दिग्गज कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। रामवीर कठेरिया को यूपी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री, रामानंद कटियार को यूपी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और नयन दोहरे जी को यूपी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि तीनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर आते ही जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया से लेकर उनके आवास तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रामवीर कठेरिया लंबे समय से अनुसूचित मोर्चा में सक्रिय हैं और दलित वर्ग में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

वहीं, मकरंदनगर निवासी नयन दोहरे पूर्व विधायक एवं विधान परिषद सदस्य स्व. बनवारी लाल दोहरे के पौत्र हैं। वह युवा चेहरे के रूप में संगठन में लगातार सक्रिय हैं। उन्हें भी अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं, रामानंद कटियार को किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का पद संगठन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामानंद कटियार लंबे समय से किसानों के मुद्दों को उठाते रहे हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है। तीनों नेताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और कहा है कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed