फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ramji's ride is out, Ramji's leela is unique...

Kannauj News: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी...

Wed, 09 Oct 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ramji's ride is out, Ramji's leela is unique...
छिबरामऊ। डीजे की मधुर धुनों पर बज रहे भक्ति गीतों एवं बिजली की दूधिया रोशनी से चकाचौंध करने वाले प्रकाश से सजी धजी आधा सैकड़ा से अधिक झांकियां जब सड़क के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी तो एक बारगी पूरा नगर जनकपुरी बन गया ऐतिहासिक बरात को देखने के लिए हजारों लोग सड़कों पर निकल आए।
विज्ञापन



देर रात नगर के पूर्वी बाइपास से विधायक अर्चना पांडेय ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवकीनंदन मिश्रा तथा महामंत्री डाॅ. वरुण प्रताप सिंह के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश व राम दरबार की आरती उतारकर बरात का शुभारंभ किया। मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही बरात को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं हनुमान जी और शंकर जी के अलावा सभी देवी देवता अपने अपने वाहनों से मिथिलापुरी के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

राम बरात में शामिल शंकर पार्वती नृत्य, अघोरी नृत्य, भस्मासुर वध, 10 फुट की नर मुंडों को धारण किए माता काली की जीवंत झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरिख तिराहे पर पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे, रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, दिलीप गुप्ता सहित कई लोगों ने भगवान राम की आरती उतारकर पुष्प वर्षा की। बराती के रूप में कार्यवाहक अध्यक्ष हिमांशु चौहान, टीटू अग्निहोत्री, आरएन त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, अंकुत दीक्षित, दिलीप गुप्ता, बब्बा यादव, प्रेममुरारी दुबे, श्यामू चौहान, प्रशांतानंद तिवारी, रवि गुप्ता, रजत त्रिपाठी, जितेंद्र दीक्षित, विपिन द्विवेदी, अजीत शुक्ला, सनी अग्निहोत्री, चंचल दीक्षित, हिमांक त्रिपाठी रहे।


----------------

देर रात रामलीला मैदान में हुआ विवाह

छह घंटे में लगभग तीन किलोमीटर का फासला तय कर देर रात करीब तीन बजे जैसे ही बरात रामलीला मैदान पहुंची तो कमेटी के पदाधिकारियों ने बरात अगवानी की। जयमाला कार्यक्रम के बाद पंडित प्रशांतानंद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राम सीता का विवाह संपन्न कराया। विवाह संपन्न होते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के उद्घोष व आतिशबाजी से गूंज उठा और राम भक्त नृत्य करने लगे। कस्बे में क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय व थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप ने आरती उतारकर राम बरात का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, सुधीर द्विवेदी, सर्वेश राठौर, रामबख्श लोधी, रामवीर राजपूत, डाॅ. बंगाली, ओमजी दीक्षित, अरविंद त्रिपाठी, छोटे सिद्दीकी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed