फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ram Gopal became president of Lawyer's Bar

रामगोपाल बने लायर्स बार के अध्यक्ष

Wed, 14 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 14 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal became president of Lawyer's Bar
नर्ई कार्यकारिणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तहसील लायर्स बार के बुधवार को अध्यक्ष पद के चुनाव में रामगोपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी अंशुमान कटियार को पांच मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर अनूप अग्निहोत्री, महामंत्री पद पर वीरभान राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज तिवारी, संयुक्त मंत्री पद पर नवजीत यादव व मीडिया प्रभारी पद पर रानू श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। रामगोपाल के अध्यक्ष चुने जाने पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

विज्ञापन


तहसील सभागार में बुधवार की दोपहर 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह बैस, हरिशंकर राजपूत, सतीश राजपूत ने मतदाताओं को बैलेट पेपर देकर प्रक्रिया शुरू कराई। 61 मतदाताओं वाले इस बार में दोपहर तीन बजे तक 59 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना की शुरुआत हुई। मतगणना के बाद रामगोपाल को 31 व अंशुमान कटियार को 26 मत मिले। दो मत चुनाव अधिकारियों ने अन्य निशान लगा होने के कारण निरस्त कर दिए। इस तरह से रामगोपाल को पांच मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तहसील परिसर में पुलिस व पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed