{"_id":"d7c5b2b8b909175d9cd5db9eb0de93ab","slug":"ram-boatman-ecstatic-to-hear-the-dialogue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-केवट का संवाद सुन भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-केवट का संवाद सुन भावविभोर
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के अखिल नगर मोहल्ले में रामचरित मानस अखिल
विज्ञापन
चेतना मंच के तत्वावधान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन दशरथ प्रतिज्ञा,
राम बनवास, केवट संवाद लीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंकर
जी की आरती उतारकर किया गया।
कार्यक्रम में पार्वती बनी यशी मिश्रा व शंकर की भूमिका सौम्या दुबे ने निभाई। बाल कलाकारों ने डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकार राजकुमारी ने अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। दशरथ की भूमिका सुशील श्रीवास्तव, कैकई की भूमिका सोनू गुरसहायगंज, राम की भूमिका राकेश तिवारी कानपुर, मंथरा का अभिनय छुन्नूलाल सैनी व सुमंत की भूमिका अजय शर्मा ने निभाई।
दशरथ का अभिनय देखकर उपस्थित महिलाओं के आंसू निकल आए। मंथरा का अभिनय भी सराहा गया। केवट का अभिनय रघुवीर दुबे ने किया। राम व केवट के संवाद के दौरान कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। समिति के पदाधिकारी सुदेश मिश्रा, दिलीप सक्सेना, भूरा तिवारी, गोविंद कुशवाहा की ओर से केवट की नाव बनाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही।
लीला के दौरान दिखाया गया कि केवट की अनुनय विनय के बाद नाव में बैठते हैं। इसके बाद गंगा पार होते हैं। कार्यक्रम के दौरान केके यादव, कुलदीप तिवारी, रोहित पाठक, सुनील श्रीवास्तव, मो. मतीन, नितेश सक्सेना आदि लोग मौजूद थे।