फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ram barat in chhibramau

दूल्हा बने रघुराई, जनकपुर में बाजे बधाई

Tue, 27 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 27 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
ram barat in chhibramau
गुरु विश्वामित्र के साथ दूल्हा बने भगवान राम व लक्ष्मण। - फोटो : अमर उजाला
जसु दूल्हा तसु सजे बाराती कुछ ऐसी थी नगर में निकाली गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात। हाथी-घोड़ा, ऊंट और बैलगाड़ी के साथ बैंडबाजे पर थिरक रहे युवाओं को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बारात का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कई जगह पुष्प वर्षा की गई। सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ कालिकादेवी मंदिर से सोमवार की दोपहर रामबारात का शुभारंभ हुआ। बारात में सबसे आगे गणेशजी की झांकी चल रही थी।
विज्ञापन


उसके साथ हाथी-घुड़सवार और ऊंट पर बाराती और ध्वजवाहक और भगवा ध्वज लिए संतों की टोली चल रही थी। हनुमान स्वरूप में सजे अधिवक्ता सुशीला पांडेय के साथ अंगद के स्वरूप में नाचते कूदते चल रहे थे। एक रथ पर अपने गुरु के साथ दूल्हा बने भगवान राम अपने भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ विराजमान थे। इसके अलावा सबसे पीछे चल रहे रथ पर माता सीता अपनी सखी सहेलियों के साथ विराजमान थी। बारात में राधाकृष्ण दरबार की झांकी भी सभी का मन मोह रही थी।
विज्ञापन


बारात का अस्पताल रोड चौराहा पर भाजपा महामंत्री रजत त्रिपाठी, मनोज दुबे, दिलीप गुप्ता, आशू तिवारी व उनके साथियों ने तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया।  बारात नगर के मुख्य मार्ग से विशुनगढ़ रोड होते हुए श्रीगोविंद गोपाल गौशाला में चल रही श्रीराम कथा महामहोत्सव पंडाल में पहुंची। वहां आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed