फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raksha bhandan

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
raksha bhandan
शहर के मोहल्ला पठकाना में भाई को राखी बांधती बहना - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को हर्ष व उल्लास के बीच मनाया गया। सुबह होते ही बहनें अपने भाइयों के घर के लिए निकल पड़ीं। बहनों ने भाइयों के हाथ पर रक्षा सूत्र राखी बांधकर मंगलकामना की। भाइयों ने भी रक्षा का संकल्प दोहाराया। बस अड्डे, बसों और प्रमुख बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सड़कों पर सुबह से ही बहनों का आना-जाना लगा रहा। मास्क लगाकर घरों से बाहर निकली बहनों ने पहले बाजारों में राखी और मिठाई की खरीदी। इसके बाद भाइयों के घर पहुंच कर पूजा की थाल सजाकर टीका लगाते हुए भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराते हुए लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा और जिंदगी भर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। नन्हेें-मुन्ने बच्चों ने भी नए कपड़े पहनकर बहनों से राखी बंधवाई। पूरे दिन रक्षाबंधन को लेकर भीड़भाड़ का माहौल रहा। सबसे अधिक बस स्टेशन पर बहनों की भीड़ रही। कोरोना वायरस के चलते वाहनों के कम चलने से घंटों बहनों को इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बस स्टेशन से लेकर शहर के प्रमुख बाजार चूड़ी गली, लाखन तिराहा, बड़ा बाजार, मिठाई गली, तिर्वा क्रासिंग, सरायमीरा, मकरंदनग और गोल कुंआ पर पुलिस का पहरा रहा। तालग्राम थाना प्रभारी विनोद मिश्रा, ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, इंदरगढ़ में विमलेश कुमार ने क्षेत्र में भ्रमण कर राखी बंधवाई।

रक्षाबंधन पर बहनों को पुलिस ने भेंट किए मास्क : तिर्वा। राखी बांधने जा रही महिलाओं को पुलिस ने मास्क बांटे। पुलिस ने अपील की वे भाइयों को मास्क उपहार दें। जिससे कोरोना से बचा जा सके। बहनें भाइयों को मास्क लगाने के लिए जागरूक भी करें। तिर्वा कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज ने अपील की बहनें अपने भाइयों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए उन्हें मास्क भेंट करें साथ ही मास्क लगाकर चलने की कसम दिलाएं। जिससे जब भी कोई व्यक्ति घर से बाहर निकले वह अपने आप मास्क का प्रयोग करे। मास्क के प्रयोग से महामारी पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed