Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raised awareness under the 'Save Intensive Farming' campaign

Kannauj News: सघन खेत बचाओ अभियान के तहत किया जागरूक

Wed, 18 Nov 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness under the 'Save Intensive Farming' campaign
कन्नौज। सघन खेत बचाओ अभियान के तहत बुधवार को किसानों को जागरूक किया गया। प्राकृतिक एवं संतुलित खेती अपनाने पर जोर दिया गया। इसे लेकर सदर विकासखंड के ग्राम चौराचांदपुर एवं जलालाबाद के ग्राम सियरमऊ में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित प्रयोग करने, हरी खाद एवं जैविक खाद के उपयोग, प्राकृतिक एवं गो-आधारित खेती को प्रोत्साहन, दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्रफल में वृद्धि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व तथा यूरिया एवं डीएपी के वैकल्पिक उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं लाभ बताकर जागरूक किया गया। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का आवश्यकता से अधिक प्रयोग मानव स्वास्थ्य, भूमि की उर्वरता एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए किसान मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें तथा प्राकृतिक एवं गो-आधारित खेती को बढ़ावा दें। उन्होंने सभी छूटे किसानों से फार्मर आईडी बनवाने का आह्वान किया। भूमि संरक्षण अधिकारी कौशल किशोर ने योजनाओं की जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वैज्ञानिक डॉ. अभिमन्यु सिंह एवं डॉ. अरविंद कुमार ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद एवं जैविक खाद के उपयोग तथा इनके लाभों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed