फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raining fire, mercury crossed 42 degree

Kannauj News: बरस रही आग, पारा 42 डिग्री के पार

Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Raining fire, mercury crossed 42 degree
कन्नौज। तेज धूप और गर्म हवाओं से बरस रही आग से सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा है। सड़कों पर निकले लोग धूप से बचाव करते नजर आए। पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस के पार है। आगामी दिनों में अभी और तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी चार-पांच दिनों तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। लगातार पारा बढ़ने से लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सोमवार की सुबह से ही तीखी धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग पेड़ की छांव व टिनशेड ढूंढते नजर आए।जीटी रोड से लेकर मुख्य सड़कों पर आवाजाही भी लगातार कम हो रही है। बाइक और स्कूटी सवार रुककर गले को तर करने के बाद आगे बढ़ रहे हैं। गर्मी में बेजुबानों का भी बुरा हाल है। अब हर कोई आसमान की ओर निगाहें लगाकर बारिश होने की दुआ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed