{"_id":"65f889e838f5da9c95002f2e","slug":"rain-of-colors-from-hammer-and-rolling-pin-on-holi-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110822-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: होली पर हथौड़ा, बेलन से रंगों की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: होली पर हथौड़ा, बेलन से रंगों की बारिश
Tue, 19 Mar 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बाजार की रंगत बदलती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजार रंग-गुलाल के साथ पिचकारी और मुखौटे से गुलजार हो रहे हैं।
इस बार हथौड़ा, बेलन और मछली के अलावा कई स्वरूपों में आई पिचकारी से रंगों की बारिश होगी। नई तरह की पिचकारी बच्चों को काफी आकर्षित कर रही हैं। बाजार में एक से बढ़ कर एक पिचकारी दिखाई पड़ रही हैं। होली में इस बार हर्बल गुलाल की खासी मांग देखी जा रही है।
इस बार होलिका दहन 24 को और 25 मार्च को रंग की बारिश के बीच होली मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक पिचकारी दिखाई पड़ रही हैं। रंग-अबीर, पिचकारी के साथ-साथ आकर्षक मुखौटे भी लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ नेताओं, खिलाड़ियों के मुखौटे, कार्टून, डोरेमोन आदि के मुखौटे बिक रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के कारोबारी भाेलू अग्रवाल और सत्यम तिवारी बताते हैं कि होली के लिए बाजार सज रहा है। रंग, गुलाल, पिचकारी, मुखौटा, टोपी, गुब्बारा आदि सामान दिल्ली, कानपुर के अलावा अलग-अलग शहरों से मंगा लिया है।
आने वाले दो दिनों के बाद बाजार पूरी तरह से त्योहार के रंग में डूब जाएगा। इस बार कारोबार अच्छा होने का अनुमान है। बाजार में 50 से 2000 रुपये तक की पिचकारी है। मुखौटा 10 से लेकर 500 रुपये में बिक रहा है
गुलाल से भरे फायर सिलिंडर, टैंक की धूम
होली पर बच्चों के रंग-गुलाल की मस्ती में डूबने के लिए बाजार में नए उत्पाद आए हैं, लेकिन सबसे अधिक मांग फायर सिलिंडर और हवा भरने वाले टैंक के रूप में आए गुलाल टैंक की है।
फायर के सिलेंडर से गैस नहीं कई तरह का रंग और गुलाल निकलता है, तो टैंक भी रंग बिरंगा गुलाल बरसा रहा है। सिलिंडर कीमत 500 से शुरू होकर दो हजार रुपये तक है। टैंक की कीमत लगभग 500 से 700 रुपये है।