फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rain came, brought drainage problems

बारिश आई, पानी निकास की समस्याएं लाई

Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rain came, brought drainage problems
कन्नौज। बारिश शुरू हो गई है। जलभराव व पानी निकासी की समस्याएं भी बढ़ गईं हैं। इसको लेकर पड़ोसियों व गांव में विवाद होने लगे हैं। तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण के निर्देश मातहतों को दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम राकेश मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील सदर क्षेत्र के जलालपुर पनवारा के गांव देवधरापुर निवासी रामनरेश अवस्थी ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि घर के सामने नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण बारिश के साथ ही सामान्य दिनों में भी जलभराव होता है।
विज्ञापन

रितुकाला निवासी सूरज प्रसाद व लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया है कि 50 साल पुराने मकान से बरसाती और नाली का पानी पड़ोस के ही लोग निकलने नहीं दे रहे हैं। 22 जून को पड़ोसी ने नाली बंद कर दी और झगड़ा करने लगे। इसकी शिकायत 24 और 30 जून को की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। नरायनपुरवा निवासी मानसिंह ने कहा कि दो जुलाई को चौथी बार शिकायत की है, लेकिन लेखपाल जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। रंगियनपुरवा निवासी कांती देवी ने कहा कि वह झोपड़ी में रहती है, आवास के लिए पात्र है लेकिन अब तक आवास नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी प्रशांत वर्मा, एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डीपीआरओ जेके मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी व बीईओ डॉ. अविनाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
बैंक फील्ड मैनेजर पर प्रताड़ना का आरोप
जीटी रोड सरायमीरा निवासी सरिता अग्निहोत्री ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा के फील्ड मैनेजर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि वह हार्ट की मरीज है। लोन का रुपया जमा करना चाहती है, लेकिन अंग्रेजी में लिखे गलत कागजों में हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
ब्याहता बेटी ने मांगा मायके में हिस्सा
कानपुर निवासी शोभना त्रिवेदी ने कहा कि पिता मोहल्ला होली में रहते थे। उन्होंने मकान को दो भागों में बांट दिया था। एक हिस्सा उसे और दूसरा भाई को दिया गया। शोभना का कहना है कि वह ताला लगाकर वह ससुराल चली गई। इसके बाद भाई ने उसके हिस्से पर कब्जा कर लिया। डीएम से शोभना ने हिस्सा दिलाने की मांग रखी है।

पांच फीसदी भी निस्तारित नहीं
समाधान दिवस में कुल 123 शिकायतें आईं, इसमें पांच फीसदी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। राजस्व विभाग की सबसे अधिक 75 शिकायतें आईं। पुलिस विभाग की 29, विकास विभाग की 13, नगर पालिका कन्नौज व चकबंदी की दो-दो, एलडीएम व पंचायत विभाग की एक-एक शिकायत आई। राजस्व विभाग की ही पांच शिकायतों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed