{"_id":"6776cf16d3427400470e9e0d","slug":"railways-changed-the-timings-of-five-trains-kannauj-news-c-214-1-knj1005-123483-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रेलवे ने पांच ट्रेनों के समय में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रेलवे ने पांच ट्रेनों के समय में किया बदलाव
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे ने जिले से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। उदयपुर सिटी से पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन के समय को सात मिनट कम किया गया है। वहीं, चार अन्य ट्रेनों का समय बदला गया है। रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारिणी भी जारी कर दी है।
रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 19669 उदयपुर सिटी से पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन के समय में सात मिनट कम किए हैं। अब यह ट्रेन कन्नौज सुबह 04.50 बजे आएगी। इसके अलावा पाटलिपुत्र से उदयपुर सिटी जाने वाली ट्रेन 19670 के समय में एक मिनट कम किया गया है। यह ट्रेन दोपहर 15.04 बजे आएगी। ट्रेन संख्या 19410 गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन का समय में छह मिनट कम किया गया है। अब यह ट्रेन दोपहर 13.54 बजे आएगी। ट्रेन संख्या 20922 लखनऊ से बांद्रा जाने वाली ट्रेन में एक मिनट कम किया गया है। अब यह ट्रेन रात 20.51 बजे आएगी। वहीं, आनंद बिहार से कानपुर जाने वाली ट्रेन 14152 के समय में तीन मिनट कम किया गया है। अब यह ट्रेन सुबह 04.14 बजे आएगी।